
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग के रहने वाले अनिल पुत्र यशवीर ने बताया कि उन्होंने जनसुनवाई पर शिकायत की थी जिसे लेखपाल ने फर्जी निस्तारण कर दिया। लेखपाल ने उनके साथ फोन पर तू तड़ाक की जिसकी ऑडियो भी वायरल हो रही है। पीड़ित मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की है।अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अनिल ने बताया कि खुर्रे का एक मुकदमा चल रहा है जिसमें लेखपाल की रिपोर्ट की आवश्यकता थी। आईजीआरएस के माध्यम से उन्होंने मामले को उच्च अधिकारियों तक अवगत कराया। उनकी शिकायत का फर्जी निस्तारण किया गया। लेखपाल ने उनसे तू-तड़ाक करके बात की है। ऐसे में पीड़ित ने मामले में अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है। सरकारी कार्यालय में उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























