
नीट परीक्षा पेपर लीक व अयोध्या के राम मंदिर से चोरी पर कांग्रेस में गुस्सा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान के कोटा में हुई नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली छात्रों की गूंज को लेकर हापुड कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने मंगलवार को हापुड में एक संयुक्त प्रेसवार्ता की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य चरमरा गया हैं। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों की गूंज नाम से एक रैली का आयोजन किया और रैली ने पहुंचे लाखों छात्रों व छात्राओं से उनकी समस्याओं को जाना। छात्रों ने बताया कि नीट, JEE , SSC जैसी कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्हें लाखों रुपयों की फीस जमा करनी पड़ती हैं। हम में से कुछ परिवार तो ऐसे होते हैं जो मध्यम श्रेणी ने आते हैं। फीस के अभाव में हमारे माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए मजबूरन बैंकों से ब्याज पर कर्ज तक ले लेते हैं। लेकिन शासन, प्रशासन और सत्ता में बैठे नेताओं की दलाली के एवज में पेपर लीक हो जाते हैं और हमारी वर्षों की तपस्या छिन्न भिन्न हो जाती है।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को लेकर भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपना दुख व्यक्त कर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि हापुड़ जनपद में भी अनेकों कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। वहाँ भी लखनऊ जैसी घटना घट सकती हैं। बिना NOC के हापुड़ जनपद में आज भी अनेकों कोचिंग सेंटर चल रहे है लेकिन शासन और सरकार अपनी आँखें मूंदकर गहरी नींद में सो रहा हैं। राकेश त्यागी ने कहा है कि अयोध्या में राममंदिर के कपाट खोलने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ही थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर में आए चढ़ावे और सोने व चांदी के जेवरात के साथ हुए छेड़छाड़, चोरी व घोटाले को लेकर कल 24 जून को प्रातः 10:30 बजे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपा जायेगा।
इस दौरान पंडित अरविंद शर्मा, दिनेश चन्द शर्मा, मुकेश कौशिक, सुशील पाराशर, रश्मि चौधरी,गौरव गर्ग आदि उपस्थित थे।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























