
बंद मकान से कीमती सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया में चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। परिजनों को जब चोरी का पता चला तो उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र की गांव खुड़लिया में गौरव पुत्र हरवीर का मकान पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा है जिसका चोरों ने फायदा उठाया और मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए जिन्होंने कीमती सामान व आभूषण आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब चोरी का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से गलत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























