
एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने महिला पर किया चाकू से हमला
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गर्दन पर आरोपी ने कई वार किए। महिला का उपचार चल रहा है जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार का है जब पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सिखेड़ा रोड पर एक पागल प्रेमी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल वह महिला को जबरदस्ती अपने साथ ले जाना चाह रहा था। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने एक तरफा प्यार में महिला की गर्दन पर वार कर दिया। घर में घुसकर महिला पर हमला किया। इसके बाद महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























