
उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के काम बेमिसाल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार, संजय कश्यप (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को हापुड़ के गांव उपेड़ा में आयोजित एक स्वागत समारोह में कहा कि केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गत वर्षो में वैश्विक स्तर पर जो तरक्की की है और जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है वे बेमिसाल है इतने कार्य विपक्षी दलों की सरकार लंबे कार्यकाल में भी नहीं कर पाई। भाजपा के बढ़ते हुए कदमों को देखकर विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। वर्ष 2027 में भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर पुनः सरकार बनाएगी।
उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने हर क्षेत्र में उन्नति की है। सूबे में कानून का राज है। अपराधी या तो जेल में है अथवा पलायन कर चुका है। नौजवानों को नौकरियां पूर्ण निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ मिल रही है। योगी के 9 वर्ष के शासनकाल में कोई दंगा नहीं हुआ है।
प्रदेश राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है जो देश के लिए गौरव व सम्मान की बात है।
प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आह्वान किया कि लोग योग के साथ जुड़ कर अच्छे स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे समाज स्वस्थ होगा तो राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























