
बढ़ई का शव फंदे से लटका देख उड़े लोगों के होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित राजीव बिहार में एक बढ़ई का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को मामले से अवगत कराया।
18 वर्षीय गौतम मूल रूप से बिजनौर के इस्माइलपुर दमी बढ़ापुर का रहने वाला था जो हापुड़ के राजीव बिहार में किराए के मकान में रहता था। वह मोहल्ले के ही एक फर्नीचर की दुकान पर बढ़ई का काम करता था। शनिवार को जब बाहर नहीं आया तो लोगों को चिंता हुई। जब दरवाजा खोल कर देखा तो गौतम का शव फंदे से लटका था। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़

























