
मजदूर की बेटी व पल्लेदार की पौत्री बनी सीए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एक मजदूर की बेटी ने सीए करके यह साबित कर दिया है कि लग्न और मेहनत के आगे गरीबी भी झुक जाती है। हापुड़ के मोहल्ला मोरपुर मीनाक्षी रोड निवासी कुमारी हिमानी पुत्री हरीश कुमार ने प्रथम प्रयास में ही चार्टेंट अकाउंटेंट क्लियर किया है।हिमानी ने हाई स्कूल व इंटर ब्रह्मा देवी इंटर कॉलेज से किया था।हिमानी ने हाई स्कूल में 92% तथा इंटर में 95% के साथ उत्तीर्ण किया था।हिमानी का पहले से ही अकाउंट में दिलचस्पी थी।हिमानी के पिता हरीश कुमार पहले मजदूरी करते थे ,लेकिन प्रयास करते-करते उन्होंने बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाई। उसके कारण बेटी ने प्रथम प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट क्लियर किया बेटी की मां श्रीमती लोकेश गृहणी है। जिन्होंने बेटी को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बेटी के दादा टीकम सिंह जो की पल्लेदारी करते थे आज बहुत खुश है।
इस अवसर पर मोरपुर व आसपास के क्षेत्र के लोगों में अत्यंत खुशी का माहौल है।हापुड के सदर विधायक विजयपाल आढती ने बेटी के घर पहुंच कर बेटी को शाल पहना कर सम्मानित किया तथा डॉ मुकेश कुमार सैनी समाजसेवी व मुकेश कुमार केन सीटीआई ने भी बेटी को सम्मानित किया।इस अवसर पर अजय भास्कर, पन्नालाल, सुभाष चंद्र, विनोद गौतम, चार्ल्स, लोगों ने बेटी को फूल माला पहनकर स्वागत किया बेटी ने बाबा साहब के प्रति मन पर उसे परमिट किया और माला पहनकर बाबा साहब को आभार प्रकट किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























