
हापुड़: मकान में आग लगने से समान जलकर राख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला के पीछे स्थित एक मकान में शनिवार की शाम अचानक की आग लगी। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बिहार के मधुबनी के रहने वाले कामगार नीतीश यादव और राजेंद्र यादव इस मकान में रहते हैं जो क्षेत्रीय व्यापारी के यहां खाना बनाने का कार्य करते हैं। किसी कारण मकान में आग लग गई जिसने भीषण रूप धारण कर लिया। इसके बाद दमकल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखा घरेलू सामान, गद्दे, डिब्बे और अन्य उपयोगी वस्तु जलकर राख हो गई। फिलहाल प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























