
हापुड, सूवि(EHapurNews.com): हापुड पुलिस के साथ हुई मुठभेड में मारे गए बदमाश की मौत की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश डीएम ने दिए है और यह जांच उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा को सौपी है।एक सरकारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक, हापुड़ के पत्र संख्या सीए-एसपी-37/2026/01 (03), दिनांक 19-06-2026 जो जिलाधिकारी जनपद हापुड को सम्बोधित है के माध्यम से माध्यम से अवगत कराया गया है कि “दिनांक 18/19-06-2026 की रात्रि में जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत सादिकपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर जंगल ग्राम गोंदी में अभियुक्त श्याम पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सूरजपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर हाल पता महालक्ष्मी कालोनी रूदपुर, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड से थाना हापुड़ देहात एवं हापुड़ नगर पुलिस की मुठभेड़ हो गयी, जिसमें अभियुक्त श्याम पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह हाल निवासी महालक्ष्मी कालोनी रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंह नगर मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सीएचसी गढ़ रोड हापुड़ लाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा घायल अभियुक्त श्याम को मृत घोषित कर दिया गया। इस प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु एक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का कष्ट करें।इस पर जिलाधिकारी हापुड के आदेश संख्या 4522 / एस०टी० डी०एम०, दिनांक 20-06-2026 के क्रम में उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।उक्त घटना के सम्बन्ध में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी / सामान्य जन को अपना लिखित / मौखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो यह तीन दिन के अन्दर इस कार्यालय में उपस्थित होकर अपना-अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। यदि कोई घटना के सम्बन्ध में आडियों / वीडियों भी प्रस्तुत कर सकते है। (अंकित कुमार वर्मा) उप जिला मजिस्ट्रेट व जॉच अधिकारी हापुड़ है।






















