
जैन पक्षी औषधालय समिति के विनीत जैन अध्यक्ष तथा तुषार जैन महामंत्री बने
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन पक्षी औषधालय समिति की एक बैठक समिति के संरक्षक अनिल जैन की अध्यक्षता मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई।
बैठक मे सर्वसम्मति से इंजीनियर सतीश कुमार जैन, अनिल जैन, अभिषेक जैन मोनू, राजीव जैन नीटू को संरक्षक, विनीत जैन को अध्यक्ष, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, राजीव जैन,आकाश जैन को उपाध्यक्ष, तुषार जैन को महामंत्री, अर्चित जैन को कोषाध्यक्ष, हिमांशु जैन, विपुल जैन को मंत्री तथा सौरभ जैन को उपमंत्री बनाया गया। बैठक मे कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने पक्षी औषधालय समिति का वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संरक्षक अनिल जैन ने कहा कि पक्षी औषधालय जीवदया का सेवा का कार्य है। सभी समिति के पदाधिकारियो को पक्षी औषधालय की व्यवस्थाओ मे भरपूर सहयोग करना चाहिए। पक्षी औषधालय के चिकित्सक डाoनिशात कौशिक, कर्मचारी मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























