
हापुड़: दो भाइयों की प्लॉटिंग समेत चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के सहयोग से चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर मोर्चरी हाउस के पास खसरा संख्या-63 ग्राम गोयना में कुलदीप व धर्मेंद्र पुत्रगण गजेंद्र निवासीगण ग्राम गोयना द्वारा 2500 वर्ग मीटर में की गई है प्लाटिंग, ब्रह्मा देवी स्कूल के पीछे मोदीनगर रोड से ग्राम श्याम नगर वाले रास्ते पर राकेश पुत्र महावीर त्यागी, गजेंद्र त्यागी पुत्र भगवत प्रसाद त्यागी द्वारा 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हापुड़ की मोदीनगर रोड पर ग्राम गोयना अब्दुल्लापुर बसंत में पदम सिंह, रूप सिंह पुत्रगण लुहार सिंह द्वारा 16,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, अशोक अग्रवाल आदि द्वारा गांव गोयना से मोदीनगर रोड पर 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























