
योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन द्वारा सात दिवसीय योग कैंप का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन हापुड़ द्वारा, सात दिवसीय योगा कैंप का आयोजन वृद्धाश्रम स्थित दोयमी में किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में वृद्धजन भाग ले रहे हैं।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक तथा जिला सचिव प्रीति वर्मा ने बताया, विभिन्न बिमारियों का, योगा तथा एक्यूप्रेशर द्वारा निदान सिखाया जा रहा है।
सदस्य गौरव गोयल सर्राफ ने बताया, एसोसिएशन द्वारा समय समय पर योगा कैंप आयोजित किये जा रहे हैं, तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिले ऐसा निरंतर प्रयास है। इस अवसर पर योगाचार्य प्रीति वर्मा, गौरव गोयल सर्राफ, बृजेश, जिज्ञासा गर्ग, राहुल नेल्सन, पूनम एवं अन्य उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























