
हापुड़: जेके कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए रैंप को किया ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कृष्णा नगर में स्थित जेके कॉलोनी में नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने अवैध रैंप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जमकर विरोध हुआ लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और रैंप को ध्वस्त कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस तरह के रैंप के बनने से रास्ते में बाधा होती है। साथ ही इमरजेंसी वाहनों को पहुंचने में भी परेशानी होती है।
आपको बता दें कि राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, अवर अभियंता वैभव कुमार, अवर अभियंता त्रिलोकीनाथ की एक संयुक्त टीम भारी पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची जिसने सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए रैंप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















