
👁 16 views Views
पिलखुवा: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव में गुरुवार की सुबह किशोरी घर पर अकेली थी और घरेलू कार्य कर रही थी। आरोपी घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने की आहट हुई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























