
केन्द्र सरकार के 12 साल सुशासन, विकास व गरीब कल्याण के प्रतीक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर गुरुवार को हापुड़ के एक बैंकटहाल में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ सांसद अरुण गोविल, व पूर्व राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने शुभारंभ किया। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अरुण गोविल व पूर्व राज्य सभा सासंद कांता कर्दम ने समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों भारत की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, आधुनिक आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, युवा अवसरों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों और देश भर में बेहतर कनैक्टीविटी को प्रस्तुत किया। समारोह को हापुड़ विधायक विजय पाल आढ़ती व जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने की।
समारोह में भाजपा के क्षेत्रिय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि गत 12 वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान बनाई है। यह परिवर्तन केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है। उन्होने आह्वान किया कि विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत बनाते हुए राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सभी अपना-अपना योगदान दें। समारोह में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, प्रफुल्ल सारस्वत, मनोरमा रघुवंशी, अलका निम, पवन गर्ग, मुनेश त्यागी, सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























