
👁 22 views Views
साइबर ठगों ने 8.29 लाख रुपए खाते से निकाले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से 8.29 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
हापुड़ के मेरठ गेट गोल मार्केट निवासी अनुज कुमार ने बताया कि 13 जून की सुबह करीब 10:45 बजे उनके मोबाइल फोन पर खाते से 38 हजार सौ रुपए कटने का मैसेज आया। उन्होंने इसकी शिकायत 1930 पर की। उसके बाद पता चला कि उनके खाते से विभिन्न ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की गई है और कुल 8.29 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम से मामले की शिकायत की। साइबर क्राइम ने जांच शुरू कर दी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























