
बेटी के अपहरण का आरोप लगा दर्ज कराया मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहनी वाली महिला ने गढ़ निवासी युवक पर उसकी 15 साल की बेटी के अपहरण व उसकी हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया कि 15 जून को वह अपने परिजनों के साथ पड़ोस के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। घर पर उसकी 15 साल की बेटी मौजूद थी। पीड़िता का कहना है कि शादी से लौटने पर उन्हें बेटी घर में नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटी की तलाश शुरू की। महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर गढ़ के मोहल्ला मीरा रेती निवासी वरुण का फोन आया जिसने बताया कि उनकी बेटी उसके कब्जे में है। धमकी दी कि कार्रवाई करने पर वह उसकी बेटी को जान से मार देगा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















