
बाथरूम में नाबालिक से दुष्कर्म कर कराया गर्भपात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर उनकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तमंचे के बल पर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 6 नवंबर 2025 को पड़ोस में रहने वाली युवती, 17 वर्षीय बेटी को छत से अपने घर ले गई जहां लड़की ने उनकी बेटी से अपने भाई के साथ दोस्ती करने को कहा जिस पर बेटी ने इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि छत से नीचे आते समय लड़की के भाई ने उनकी बेटी को बाथरूम में खींचकर दुष्कर्म किया। इस कारण उनकी बेटी गर्भवती हो गई।
बाद में माता-पिता को गांव के ही व्यक्ति के घर पर बुलाया और बेटी का गर्भपात कराने को कहा। इनकार करने पर आरोपियों ने तमंचे की नोक पर गर्भपात कराया। तब से बेटी की हालत खराब होती जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























