
👁 112 views Views
हापुड़ में अमेरिकन बुल कुत्ते ने युवक के गुप्तांग पर हमला किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणपुरा में मंगलवार को काम पर जा रहे एक युवक पर अमेरिकन बुल नस्ल के कुत्ते ने एक युवक के गुप्तांग पर हमला कर दिया। युवक का उपचार हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अस्पताल में चल रहा है।
22 वर्षीय आशु निवासी मोहल्ला लक्ष्मणपुरा फोटोग्राफर है। उनके पड़ोसी ने अमेरिका बुल नस्ल का कुत्ता पाला हुआ है। काम पर जाते समय आशू पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके गुप्तांग पर काट लिया। उसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























