
सीमा की हत्या करने वाला हत्यारोपी पति गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पिलखुवा की पबला रोड पर स्थित आसरा आवासीय कॉलोनी में मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अमन उर्फ अभिषेक पुत्र अनिल निवासी आसरा आवासीय कॉलोनी पबला रोड थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चुन्नी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जटपुरा कट के पास से गिरफ्तार किया है।
30 वर्षीय सीमा मूल रूप से गाजियाबाद के मोदीनगर की रहने वाली थी। वह पहले से शादीशुदा थी और अपने दो बच्चों को छोड़कर करीब डेढ़ वर्ष पहले पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की असरा आवासीय कॉलोनी के अमन उर्फ अभिषेक के साथ चली गई। बाद में दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। दंपति का दो माह का बच्चा भी है। अमन बिजली मैकेनिक का काम करता है जिसका सीमा से विवाद हो गया और उसने गला घोट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई पिंटू निवासी श्याम सिंह बिहार, मोदीनगर, गाजियाबाद की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी पति अमन को गिरफ्तार कर लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























