
बाबूगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, आठ नलकूपों से की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने सोमवार रात आठ नलकूपों से केवल और तांबे का सामान चुरा लिया और फरार हो गए। जब मंगलवार की सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
गांव वनखंडा के रहने वाले किसान सुरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके नलकूप से केवल, स्टार्टर, विद्युत तार, अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि चोरों ने 7 अन्य किसानों के नलकूपों को भी अपना निशाना बनाया है। चोरों ने वेद प्रकाश त्यागी, दिनेश चंद्र त्यागी, अवनीश त्यागी, डाक कुमार, सुनील त्यागी, दीपक त्यागी, गुड्डू के नलकूपों को भी अपना निशाना बनाया। चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























