
किसान की भूमि की बाउंड्री वाल पर बसपा का चुनाव प्रचार
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):एक किसान की भूमि की बाउंड्री वाल पर हापुड विधान सभा क्षेत्र से बसपा के घोषित प्रत्याशी विपिन दीवान के चुनाव प्रचार पर किसान ने आपत्ति की है और कहा है कि बिना अनुमति के उसकी भूमि की दीवार पर चुनाव प्रचार करना अपराध है।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बसपा प्रभारी विपिन दिवान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने उनकी बाउंड्री वॉल पर लिखा हुए स्लोगन की सफाई नहीं कराई और इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि उनकी पुस्तैनी ज़मीन पर प्लाटिंग के लिए बाउंड्री वॉल की गई थी जैसे ही बुधवार को वह भूमि पूजन के लिए गये तो बाउंड्री वॉल पर बसपा प्रत्याशी के नाम सहित उनकी राजनैतिक पार्टी का स्लोगन लिखे हैं,जो बिना अनुमति के सही नही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























