
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में पंजीकृत 78 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जब्त मादक पदार्थ का विनष्टीकरण कराया गया। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6.97 करोड रुपए बताई जा रही है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित में मैसर्स मेडिकेयर एनवायरमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में इंसीनरेटर के माध्यम से मादक पदार्थ को नष्ट कराया गया।
पुलिस ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के डिस्पोजल व निस्तारण के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का पालन करते हुए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा विभिन्न थानों पर पंजीकृत कुल 78 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जब्त मादक पदार्थ को नष्ट कराया।
विनिष्टीकरण मादक पदार्थ का विवरण:-
1- 832.762 किलोग्राम गांजा।
2- 24.050 किलोग्राम डोडा पोस्त।
3- 1.380 किलोग्राम चरस।
4- 162 ग्राम स्मैक।
5- 3.005 किलोग्राम नशीली गोलियां.
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























