
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हापुड़ के दो शिक्षक चयनित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार 16 से 19 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जनपद हापुड़ के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। चयनित प्रतिभागियों में प्रतिष्ठा, सहायक अध्यापिका, यूपीएस ककराना (धौलना) तथा मोहन कुमार, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय चांदपुरा शामिल हैं।
जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों शिक्षकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ स्थित एससीईआरटी के गंगा सभागार में किया जाएगा। महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं 16 एवं 17 जून को तथा पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं 18 एवं 19 जून को आयोजित होंगी।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार तथा जलनेति जैसी योग क्रियाओं का प्रदर्शन करना होगा। चयनित दोनों शिक्षक लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं और राज्य स्तर पर जनपद हापुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों शिक्षकों के चयन पर शिक्षा विभाग, विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को उम्मीद है कि दोनों प्रतिभागी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद हापुड़ का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























