
दो दिवसीय नि:शुल्क जांच शिविर में एक हजार लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डॉ. अग्रवाल डेंटल रेजीडेंसी और HBSK के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशाल स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 1000 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 500 से अधिक मरीजों के दांतों की जांच हुई।
हापुड क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ. अग्रवाल डेंटल रेजीडेंसी द्वारा HBSK के सहयोग से दो दिवसीय एक विशाल नि:शुल्क दंत एवं मुख रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कैंप के दौरान लगभग 800 से 1000 लोगों ने सामान्य स्वास्थ्य लाभ लिया, वहीं करीब 400 से 500 मरीजों ने विशेष रूप से अपने दांतों और मुख की जांच कराई।
वरिष्ठ डॉक्टरों ने दिया निशुल्क परामर्श व दवाएं:
शिविर में वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. वंशिका कंसल ने सभी मरीजों का गहन चेकअप किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। कैंप में आए सभी मरीजों को ओरल हाइजीन (मुख की स्वच्छता) बनाए रखने के लिए निशुल्क टूथपेस्ट और दवाएं भी वितरित की गईं।
गंभीर रूप से ग्रसित मिले मरीज, जागरूकता की कमी सामने आई।
जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि अधिकांश मरीज ‘पायरिया’ की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कई मरीजों के दांत इस हद तक सड़ और गल चुके हैं कि उन्हें निकालना ही एकमात्र विकल्प बचा है। वहीं, एक बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की भी रही, जिनके दांतों को समय रहते मसाला (फिलिंग) भरकर बचाया जा सकता है। डॉक्टरों ने मरीजों को समझाया कि यदि वे अब भी सचेत नहीं हुए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
इस शिविर की सफलता में रक्षक गुप्ता का विशेष और अहम योगदान रहा, जिनके प्रयासों से दंत चिकित्सा के साथ-साथ एक ‘फुल बॉडी चेकअप कैंप’ का भी रूप दिया गया। शिविर में:
यथार्थ हॉस्पिटल (ग्रेटर नोएडा): की अनुभवी टीम द्वारा मरीजों को निशुल्क फिजिशियन परामर्श, ईसीजी (ECG), डायटीशियन (आहार विशेषज्ञ) और फिजियोथेरेपी की आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गईं।
वेदांता हॉस्पिटल: की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की गई।
बंसल पैथोलॉजी: द्वारा मरीजों के खून की सभी आवश्यक जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं।
डॉक्टर की अपील: “समय रहते इलाज, कम खर्च और कम तकलीफ”
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























