
गांव मंसूरपुर में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में कट रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मंगलवार को प्राधिकरण ने बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की। अवैध प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने मिट्टी में मिला दिया और अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजर को हड़काया कि भविष्य में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देहात क्षेत्र के मंसूरपुर में पवन कुमार और सुशील कुमार द्वारा करीब 6,000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग काटी गई थी। खंड को भूखंड और उपखंडो में काटकर बेचा जा रहा था। अचम्भे की बात तो यह है कि तारों के नीचे अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही थी जिसके बाद प्राधिकरण ने संज्ञान लिया और अवैध कॉलोनी की कॉलोनी को नोटिस जारी किए। इसके पश्चात मंगलवार को जेसीबी मशीन की मदद से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























