हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना के गांव खिचरा में लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों की परवाह न करके चुपचाप घर में मीटिंग करने वाले 9 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि गांव शेखपुर खिचरा में कुछ लोग एकत्र होकर चुपचाप मीटिंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की और नौ लोगों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी आबिद, चांद, आमीर, सलीम, जाहिद, फरमान, शाहिद, नाजिम व कदीर के विरुद्ध धारा 188, 269, 270 व महामारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352
























