
धौलाना निवासी युवक की कैंटर की चपेट में आने से गाजियाबाद में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा के रहने वाले युवक की गाजियाबाद में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिवार में मातम छा गया। गाजियाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धौलाना देहरा निवासी बिलाल पुत्र अनवर ट्रक चालक के रूप में काम करता था। मामला सोमवार की शाम का है जब वह डासना के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक कैंटर अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर को हटाया गया जिसके बाद बिलाल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























