
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद हापुड़ के 9 केंद्रों पर रविवार 14 जून को प्रवक्ता पद की परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 3,790 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी, जैमर आदि का सहारा लिया गया। साथ ही मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए।
हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय, श्री जैन कन्या पाठशाला, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित हुई। इन नौ केंद्रों का अधिकारियों ने भ्रमण किया और परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जरूरी कदम उठाए। सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक परीक्षा आयोजित हुई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























