
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार मित्तल ने रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। हापुड़ के ज्ञान लोक कॉलोनी स्थित आवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चेयरमैन पति पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चेयरमैन पति, चेयरमैन पुष्पा देवी के फर्जी हस्ताक्षर करते हैं। मामले की सीबीआई व सीआईडी से जांच होनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि नगर पालिका में करोड़ों रुपए के घोटाले हो रहे हैं। इन घोटालों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंपस में जेई के बराबर में एक पंप लगा था जो एक समरसेबल है। वाहनों की मरम्मत के नाम पर पैसा ऐंठा जा रहा है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। भुगतान के लिए भी अच्छी खासी रकम वसूली जाती है। साथ ही नगर पालिका द्वारा बनाई गई पार्किंग भी सवालों के कटघरे में खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका की जमीनों को लगातार कब्जा किया जा रहा है लेकिन नगरपालिका के अधिकारी पैसे लेकर शांत बैठे हैं। इसका जिम्मेदार कौन है? मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























