
जिलाधिकारी हापुड़ का फोटो इस्तेमाल कर एक बार फिर बनाया फर्जी अकाउंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी की फोटो का गलत इस्तेमाल कर एक बार फिर फर्जी तरीके से सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजे गए। हालांकि जिलाधिकारी ने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और मैसेज का रिप्लाई न करने की अपील लगातार की जा रही है। पिछले दिनों सोमवार को भी इसी तरह का प्रकरण सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए अकाउंट को बंद कराया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वह अकाउंट नाइजीरिया से बनाया गया था। साइबर ठगों द्वारा एक बार फिर जिलाधिकारी का फोटो लगाकर व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























