
👁 106 views Views
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद /संजय कश्यप
(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में गुलावठी रोड पर स्थित गांव देहरा के पास बम्बे के किनारे बनी एक केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल गया। आग इतनी भयंकर थी कि दर्जनों ड्रम फटने लगे। धमाके की आवाज सुनकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग के तांडव के आगे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद है। आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























