
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील में अधिवक्ता, स्टाम्प विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि शुक्रवार को हड़ताल पर रहे जिससे कार्य प्रभावित रहा और विभिन्न कार्यों से तहसील पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजीकरण एवं निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने विर्नीदिष्ट / प्राइवेट संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के लिए निर्देश दिए हैं जिसका दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ ने शुक्रवार को विरोध किया। हापुड़ तहसील में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं ने इस फैसले का विरोध किया और जमकर हंगामा कर हड़ताल की। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश भर में विभाग से जुड़े लाखों अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टाम्प विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि प्रभावित होंगे जिसको लेकर उनमें काफी रोष है। इस योजना के लागू होने से पंजीकरण कार्य सरल होने के बजाय जटिल हो जाएगा और मुंशी कंप्यूटर ऑपरेटर भी बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में संगठन की एक बैठक अध्यक्ष उदय सिंह जयंत की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसका संचालन सचिव मोहम्मद यूसुफ ने किया। बैठक में हड़ताल का फैसला लिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि 12 जून से 15 जून तक तहसील हापुड़ के समस्त अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि पंजीकरण कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























