
राजकीय प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा 14 जून को
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इण्टर कालेज, (प्रा०) परीक्षा-2025 दिनांक 14-06 2026 (रविवार) को एक सत्र (पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक) में सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद हापुड़ में 09 परीक्षा केन्द्र निर्धारित है जिन पर 3790 अभ्यथर्थी परीक्षा में सम्मिलित होगें। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के कम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे परीक्षा केन्द्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायकों का प्रशिक्षण कार्य आयोग द्वारा नामित समन्वयी पर्यवेक्षक अजीत पाल सिंह द्वारा सम्पन्न किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) हापुड, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अग्नि शमन अधिकारी व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक उपस्थित हुए।
आयोग के प्राप्त निर्देशों के क्रम में परीक्षा केन्द्रों पर तैनात व रिजर्व कुल 388 अन्तरीक्षकों व सहयोगी अन्तरीक्षकों का प्रशिक्षण समन्वयी पर्यवेक्षक द्वारा एस०एस०वी० इ०का०, हापुड़ में दो चरणों में अपरान्ह 2:00 बजे से 3:00 बजे तथा 3:30 बजे से 4:30 बजे तक सम्पन्न कराया गया, समन्वयी पर्यवेक्षक द्वारा अन्तरीक्षकों व सहयोगी अन्तरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपना द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 12-06-2026 को अपने-अपने केन्द्र पर प्राप्त करना व परीक्षा दिनांक 14-06-2026 को अपने कक्ष निरीक्षक के दायित्वों का निर्वन्ह करना सुनिश्चित करे। प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री विजय कुमार, प्रधानाचार्य, एस०एस०वी० इण्टर कालेज, हापुड़ द्वारा की गयी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























