
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में मृत पशुओं के मांस की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मामले में दिल्ली के रहने वाले कासिम, इसरार और फईक तथा हापुड़ जनपद के रहने वाले चांद पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वाहनों से बरामद मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें कि जिला गाजियाबाद के रहीसपुर निवासी सुमित शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को हापुड़-दिल्ली रोड से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर एक कार पर पड़ी। कार से हल्का-हल्का खून जैसा पदार्थ टपक रहा था। उन्होंने गाड़ी को छिजारसी टोल प्लाजा के पास रुकवा लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की तो वाहन में मृत हो चुकी भैंस पड़ी थी। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वाहन में मौजूद दिल्ली निवासी कासिम ने बताया कि वह मृत हो चुकी भैंसो को हापुड़ जिले के चांद पहलवान से खरीद लेता है और दिल्ली के रहने वाले इसरार और फईक की मदद से विभिन्न होटलों तक पहुंचता है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और मांस के नमूने जांच के लिए भेज दिए। इसके साथ ही चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























