
12 से 15 जून तक हापुड़ तहसील में बैनामा लेखक, अधिवक्ता, स्टाम्प विक्रेता पंजीकरण कार्य से रहेंगे विरत
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): पंजीकरण एवं निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने विरनिदिष्ट / प्राइवेट संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराया जाने के लिए निर्देश दिए हैं जिसका दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ ने गुरुवार को विरोध किया। हापुड़ तहसील में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं ने इस फैसले का विरोध किया और जमकर हंगामा किया। साथ ही हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश भर में विभाग से जुड़े लाखों अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टाम्प विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि इस योजना से प्रभावित होंगे जिसको लेकर उनमें काफी रोष है। इस योजना के लागू होने से पंजीकरण कार्य सरल होने के बजाय जटिल हो जाएगा और मुंशी कंप्यूटर ऑपरेटर भी बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में संगठन की एक बैठक अध्यक्ष उदय सिंह जयंत की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसका संचालन सचिव मोहम्मद यूसुफ ने किया। बैठक में हड़ताल का फैसला लिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि 12 जून से 15 जून तक तहसील हापुड़ के समस्त अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी आदि पंजीकरण कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























