
सन्तोष शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने वैशाली कॉलोनी निवासी संतोष शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठा सकती है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूरे भारत में हजारों किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान महिलाओं से उनको दैनिक जीवन में होने वाली परेशानियों के बारे में जाना और यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी हर समाज, वर्ग और महिलाओं की आवाज को जनता के समक्ष उठाती है।
इस अवसर पर डॉक्टर पदम सिंह साहनी, गौरव गर्ग, डालचंद शर्मा, डालचंद सिंह, संजय छाबड़ा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























