
डकैती मामले में दो बदमाश फरार, 25-25 हजार का इनाम घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गिरधारी नगर में स्थित उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल लालू के घर में पड़ी डकैती के मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने फरार दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। हालांकि हाल ही में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दो घायल समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों में एक यूपी पुलिस का सस्पेंड सिपाही विक्की गौतम भी शामिल है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार फरार आरोपी उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के महालक्ष्मी कॉलोनी रुद्रपुर निवासी श्याम और मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के लोधी वाली गली पीतल नगर का मोहित है। दोनों बदमाश फरार है जिन पर एसपी ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















