
जिंदल मसाला कंपनी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, खुले में जमीन पर रखा मिला मिर्च पाउडर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के पास चमरी में जिंदल मसाला कंपनी पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। छापा मार कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि मिर्च खुले में रखी हुई है और थोड़ी गंदगी भी है। ऐसे में टीम ने जिंदल मसाला कंपनी के संचालक को महत्वपूर्ण निर्देश दिए और छह नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी की सूचना पर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। आपको बता दें कि कुछ समय पहले जिंदल मसाला फैक्ट्री से मिर्च-मसाले उड़कर सड़क तक पहुंच गए थे जिसकी वजह से राहगीरों की आंखों में जलन होने लगी थी। वहीं जिंदल मसाले हापुड़ के साथ-साथ अन्य इलाकों में भी सप्लाई किए जाते हैं। फिलहाल टीम की जांच जारी है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामला गुरुवार का है जब खाद्य निरीक्षक आरपी गुप्ता, मोहित, शहरीश हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित जिंदल मसाला कंपनी पहुंचे जहां टीम ने जाते ही मिर्च-मसाले के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम ने पाया कि मिर्च खुले में रखी हुई है जिसके बाद उसने संचालक को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मामले में खाद्य निरीक्षक आरपी गुप्ता ने बताया कि रॉ, प्रोसैस्ड और फिनिश प्रोडक्ट्स के नमूने लिए गए हैं। जिंदल मसाला कंपनी से पैकड़ मिर्च, मिर्च पाउडर, साबुत मिर्च, धनिया पाउडर, पैक्ड धनिया और साबुत धनिया का नमूना लिया गया है जिसे प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























