
डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला में स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है। बड़ी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मामला गुरुवार का है जब गांव घुंघराला के कृष्णपाल, बंटी, अमन, राजकुमार, अरविंद, रोहित, हरपाल, विपिन कुमार आदि एकत्र होकर कलेक्ट पहुंचे और कुछ दबंगों पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि आरोपी पार्क की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले में अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























