
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय से छात्रों को मिलेगा लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने हापुड़ तहसील के गांव कोटा हरनाथपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। विद्यालय के निर्माण पर 25 करोड रुपए खर्च होंगे। गांव कोटा हरनाथपुर में कंपोजिट विद्यालय के निर्माण से आसपास के दर्जनों गांव के छात्र अध्ययन करेंगे। विद्यालय में प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्र अध्ययन करेंगे। बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि हापुड़ तहसील के गांव कोटा हरनाथपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसमें कक्षा प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्टूडेंट को पढ़ाई मिलेगी। स्कूल बनने से काफी लाभ मिलेगा। सरकार से बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























