
पीएम के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हिस्ट्रीशीटर के आयोजन में शामिल हुए भाजपा नेता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने और 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर देशभर के साथ-साथ जनपद हापुड़ के मंदिरों में पूजा अर्चना व हवन आयोजित किए गए जिसमें भाजपा नेताओं ने आहुतियां डालकर पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
जनपद हापुड़ के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने गांव में इस मौके पर हवन का आयोजन किया जिसमें भाजपा का एक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर खुशी मनाई।
हिस्ट्रीशीटर के आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता के शामिल होने की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और भाजपा प्रदेश हाई कमान को टैग किया हुआ है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























