
कावंड यात्रा के मद्देनजर एल०पी०जी० वितरक पर्याप्त
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):आगामी माह में श्रावण शिवरात्रि के अन्तर्गत कांवड यात्रा प्रारम्भ हो जायेंगी। उक्त पर्व को दृष्टिगत रखते हुये जिला आपूर्ति अधिकारी डा. सीमा ने गैस वितरको को निर्देशित किया है कि आप अपनी एल०पी०जी० एजेन्सी पर कमर्शियल व घरेलु एल०पी०जी० सिलेण्डर की आपूर्ति प्रत्येक समय (24 घण्टे) निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने हेतु सम्बन्धित एल०पी०जी० कम्पनी से पर्याप्त संख्या में कमर्शियल व घरेलु एल०पी०जी० सिलेण्डर को अपने स्टॉक में संग्रहित कर ले जिससे यात्रा के दौरान आवागमन में पुलिस द्वारा रास्तो का डायवर्जन करने से एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नही पड़ें। इस यात्रा के दौरान रास्ते में खान-पान व्यवस्था हेतु जो कैम्प लगाये जाते है उनको मॉग के अनुरूप कमर्शियल एल०पी०जी० सिलेण्डर को तत्काल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























