
जी का जंजाल बना है बिजली केबिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे लटके बिजली का एक मोटा केबिल राहगीरों के लिए जी का जंजाल बना है जो रात के वक्त जानलेवा साबित हो सकता है। यह अंडर पास मेरठ रोड की पंचशील कॉलोनी इलाके को हापुड़ नगर से जोड़ता है। इस अंडरपास से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दुपहिया वाहनों तथा पैदल निकलते हैं और केबिल के पास आकर उन्हें झुकना पड़ता है। 10 जून की रात से 20 जून तक ओवर ब्रिज पर मरम्मत के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। जिस कारण अंडरपास से आने जाने वाले लोगों का दबाव बढ़ जाएगा नागरिकों की मांग है कि अंडरपास से बिजली के मोटे केबिल को तुरंत हटाया जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























