
गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े जिला बदायूं निवासी युवक को कुचला, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि उप निरीक्षक गौरव कुमार का कहना है कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गांव अठसैनी के पास एक युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान जनपद बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी 32 वर्षीय सत्यप्रकाश के रूप में हुई है।
मृतक सत्यप्रकाश के साथी ने बताया कि सत्यप्रकाश हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। गांव अठसैनी के पास सत्यप्रकाश हाईवे किनारे बाइक खड़ी कर अपने साथी सुमित पुत्र अखिलेश का इंतजार कर रहा था तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























