
19 जुलाई को भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा होगा 21 कुण्डीय महायज्ञ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा जनकल्याणार्थ 21 कुण्डीय महायज्ञ 19 जुलाई रविवार को होगा। महासभा की श्री रघुनाथ मंदिर, कबाड़ी बाजार, हापुड़ में बैठक हुई जिसमें परामर्श मण्डल विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, पंडित आशुतोष शुक्ला एवं महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय के द्वारा महायज्ञ का संयुक्त प्रस्ताव रखा गया जिसका अनुमोदन मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी एवं मंत्री डॉ0 करुण शर्मा ने किया। उपस्थित विद्वानों ने सर्व सहमति से प्रस्ताव पास किया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए महासभा समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गाश्रम रोड स्थित आर जी सुमंगलम में यह कार्यक्रम होगा जिसका उद्देश्य विवाह बाधा निवारण ,ऋण मुक्ति, रोग मुक्ति, शत्रु विनाश ,व्यापार वृद्धि, संतान प्राप्ति, श्री लक्ष्मी यश कीर्ति वृद्धि, आयु वृद्धि हेतू भाग ले रहे यजमानों की मनोकामना पूर्ति के साथ साथ सभी के सुख शान्ति हेतू होगा। बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने की प्रस्ताव पर कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले , संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, मिडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी, प्रचारमंत्री पंडित अजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक, पंडित उमेश शर्मा, पंडित सुधाकर अवस्थी, पंडित राहुल शर्मा ऑडिटर, प्रवक्ता पंडित प्रशांत वशिष्ठ,संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा, प्रवक्ता पंडित प्रेम नारायण भारद्वाज, पंडित अनिल कुमार शुक्ला, पंडित दुर्गा शरण वाजपेयी, पंडित मुनेश शुक्ला, पंडित दिलीप शर्मा, पंडित हरीश शर्मा आदि ने सहमति व्यक्त की.
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























