
👁 48 views Views
हापुड़: जर्जर तारों में हुए धमाके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी में जर्जर तारों में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान इस तार से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों ने मामले में विद्युत विभाग को अवगत कराया जिसने तारों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
मामला मंगलवार का है जब जर्जर तारों में आग लग गई। आग लगने के दौरान धमाके होने लगे। नीचे खड़े लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























