
👁 50 views Views
बिजली चोरी कर चला रहे थे बर्तन पॉलिश की फैक्ट्री, पकड़े गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चैनापुरा में स्थित बर्तन पॉलिश की फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी गई है। फैक्ट्री का संचालन बिजली चोरी कर किया जा रहा था लेकिन टीम ने बिजली चोरी पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया है। इस फैक्ट्री में 11 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। जुर्माना करीब 10 लाख रुपए के आसपास बताई जा रहा है।
यह फैक्ट्री शाबू पुत्र अब्दुल अजीज की है जहां पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। प्रकरण में करीब 80,000 रुपए समन शुल्क और 9 लाख से अधिक जुर्माना बनेगा। फिलहाल मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























