
500 खराब हैंडपंप को ठीक कराने की जगह 92 लाख से 100 नए हैंडपंप लगाने की तैयारी, सवाल पर गोलमोल जवाब देने लगे चेयरमैन पति व ईओ
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप/ पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और चेयरमैन की कार्यशैली अक्सर सवालों के कटघरे में रहती है। अब एक बार फिर नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हापुड़ नगर पालिका ने जून के महीने में 100 नए हैंड पंप लगाने का टेंडर निकाला है। कब टेंडर पूरा होगा और कब हैंड पंप लगेंगे? आप ही सोचिए जबकि क्षेत्र में 500 से अधिक हैंडपंप खराब हालत में है जिन्हें नगर पालिका ठीक करने की जगह 100 नए हैंडपंप लगाने की तैयारी में है। हैंडपंप लगाने में 92 लाख रुपए खर्च होंगे। जब चेयरमैन, चेयरमैन पति और ईओ से बात तो बात की गई तो वह गोल मोल जवाब देने लगे।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























