
मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से पति-पत्नी घायल, तीन माह के बच्चे की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा गंगा एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल सवार युवक ने रात्रि 10:00 बजे सड़क किनारे खड़े बस का इंतजार कर रहे हैं परिवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सिंभावली पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैडा में भर्ती कराया जहां बच्चे व बच्चों की मां की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। मेरट मेडिकल हॉस्पिटल ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में जाते समय तीन माह के बच्चे रूधांशु की मौत हो गई। रुद्रांशु का शव लेकर परिजन थाने पहुंचे बच्चों के शव का पंचनामा भरवाने के लिए तहरीर दी।
परिजन आनंद गिरि नरेश वन बहादुर वन गिरिराज पुरी राकेश पुरी प्रमोद गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहित पुत्र मदन निवासी मंझावली थाना बनियाठेर जनपद संभल अपनी पत्नी खुशबू व तीन महा बच्चे रुद्रांशु को चंदौसी से रोडवेज बस में बैठे रोडवेज बस चालक गढ़मुक्तेश्वर स्टैंड पर न ले जाकर गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते से थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखैडा टोल पर लाकर खड़ा कर दिया जिसका विरोधी परिजनों ने किया।
सिंभावली वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार के भाई रोहित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट की जाएगी।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















